कई बार गलत तरीकाें की वजह से हम भाेजन के पाेषक तत्व नष्ट कर देते हैं. जानें सब्जियां पकाने का सही तरीका.
सब्जियाें का सही ायदा पाने के लिए ज़रूरी है कि उन्हें खास तरीके से पकाया जाए ताकि उनके पाेषक तत्व बरकरार रहें. इन कुछ तरीकाें के प्रयाेग से आपके स्वास्थ और सेहत पर बहुत अच्छा असर हाेगा.
लहसुन : लहसुन काे काटने से बेहतर हाेता है उसे चाकू से कुचलना. ऐसा करने से लहसुन में माैजूद एंजाइम एलीसिन स्रावित हाेता है जाे हृदय तथा र्नतवाहिकाओं के लिए बहुत ायदेमंद है.
गाजर : शाेधाें में यह पाया गया है कि गाजर काे काटने से उसके पाेषक तत्व नष्ट हाे जाते हैं. इसीलिए सलाद या सूप में प्रयाेग करते समय गाजर काे बिना काटे ही उसका प्रयाेग करें.
पके हुए सेब और नाशपाती : इन फलाें काे पकने पर ही खाएं ,क्याेंकि पकने पर इनमें एमिनाे एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे ये शरीर काे बीमारी और खतरनाक पदार्थाें से लड़ने में मदद करते हैं.
आलू : आलू काे तलने से उसके पाेषक तत्व नष्ट हाे जाते हैं और इसका सेवन करने पर सेहत पर बुरा असर पड़ता है, वज़न बढ़ता है. आलू काे उबालकर खाने से यह बहुत सेहतमंद हाे जाता है और कैंसर तथा र्नतचाप काे नियंत्रित रखता है.
सलाद ड्रेसिंग : सलाद की सजावट में प्रयाेग किये जाने वाले केचप और साॅस में बड़ी मात्रा में वसा हाेता है अतः इसके प्रयाेग से बचें. आप चाहें ताे घर में अपने हिसाब से ड्रेसिंग तैयार कर लें.
ब्राेकली ः ब्राेकली स्वास्थ के लिए वरदान है अतः इसकाे पकाते समय इसके पाेषक तत्वाें का ध्यान रखना ज़रूरी है. ब्राेकली काे भाप में पकाना सबसे बेहतर तरीका है और इसे तलने से बचना चाहिए. भाप में पकी ब्राेकली का सेवन खतरनाक बीमारियाें जैसे स्तन और त्वचा के कैंसर से लड़ने में सहायता करती है.