विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी में रोजगार मेला आज

विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजन : 40 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी

    15-Jul-2026
Total Views |
 
febt
पुणे, 14 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी पुणे, जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र तथा एनएसडीसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वेिश युवा कौशल दिवस के अवसर पर 15 जुलाई को ‌‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेला 2026‌’ का आयोजन किया जाएगा. यह रोजगार मेला बुधवार, 15 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के कोंढवा परिसर स्थित बिल्डिंग क्रमांक-02 में आयोजित होगा. मेले में बैंकिंग, सेवा, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी. वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मुकुंद कुलकर्णी ने कहा कि महाराष्ट्र शासन और एनएसडीसी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह रोजगार मेला शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा. इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को देश की अग्रणी कंपनियों से जुड़ने तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने का प्रभावी मंच मिलेगा. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर कौशल-संपन्न और रोजगार योग्य स्नातक तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राज्य के कौशल विकास, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी. रोजगार मेले में पॉलिटेक्निक, आईटीआई, बीबीए, बी.कॉम., एम.कॉम., एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीएससी तथा एमएससी पाठ्यक्रमों के वर्ष 2023 से 2026 के बीच उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे. प्रतिभागियों को ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद, करियर मार्गदर्शन तथा उद्योग विशेषज्ञों से बातचीत का अवसर भी मिलेगा. रोजगार मेले के संयोजक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कैलास पाटिल ने कहा कि रोजगार मेला हजारों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करने की अपील की. आयोजकों ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पंजीकरण कर इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है.