तिरुवल्लूर, 14 जुलाई (आ.प्र.) तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार काे एक प्राइवेट मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से भीषण धमाका हाे गया. हादसे में एक मजदूर की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि सात अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा पार्थ पालयम गांव के पास स्थित गुमिडिपुंडी डखझउजढ इंडस्ट्रियल काॅम्प्लेक्स में हुआ. हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बिहार के रहने वाले रवि रंजन के रूप में हुई है.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने माेर्चा संभाला. घायल हुए मजदूराें काे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालाें में बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले चार घायलाें भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह का इलाज चल रहा है. बिहार के ही रहने वाले तीन अन्य मजदूराें राजा बाबू, रणवीर कुमार और फ्रेंड्स कुमार काे चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है .