पुनीत बालन ग्रुप इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के तीसरे सीजन में

नई फ्रेंचाइजी टीम के साथ खेलों में गतिविधियों का विस्तार : महाराष्ट्र में लीग की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद

    15-Jul-2026
Total Views |
 
vfsBSF
शिवाजीनगर, 14 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

भारत की प्रमुख सुपरक्रॉस रेसिंग लीग इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के तीसरे सीजन में पुनीत बालन ग्रुप ने ‌‘पीबीजी रेसिंग‌’ (PBG Racing) नामक नई फ्रेंचाइजी के जरिए भारतीय मोटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कदम रखा है. प्रसिद्ध उद्यमी, फिल्म निर्माता और खेल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्यरत रहने वाले पुनीत बालन के नेतृत्व वाली इस नई फ्रेंचाइजी से महाराष्ट्र में इस लीग की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया गया कि आईएसआरएल में पुनीत बालन ग्रुप का प्रवेश भारत में मोटर स्पोर्ट्स क्षेत्र की बढ़ती व्यावसायिक गति और इस लीग के दीर्घकालिक उद्देश्यों पर प्रमुख निवेशकों तथा खेल जगत के उद्यमियों के बढ़ते वेिशास को दर्शाता है. आईएसआरएल के सह-संस्थापक और निदेशक ईशान लोखंडे ने कहा, भारतीय खेलों के साथ-साथ विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों के विकास के प्रति पुनीत बालन की प्रतिबद्धता, एक विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र (स्पोर्ट्स इकोसिस्टम) बनाने के उनके दृष्टिकोण (विजन) का प्रमाण है. गौरतलब है कि क्रिकेट, शतरंज, टेनिस, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन और आर्म रेसलिंग जैसे खेलों में पुनीत बालन ग्रुप का सफल निवेश और मालिकाना हक है. पुनीत बालन ग्रुप का आईएसआरएल (ISRL) में यह आगमन, भारत में खेल क्षेत्र की अगली पीढ़ी के लिए अवसर पैदा करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उनके लक्ष्य में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.  
 
देश में मोटरस्पोर्ट के विकास में भी योगदान देंगे

पिछले कुछ वर्षों में हमने खेल क्षेत्र में अपने हर निवेश को दिशा दी है. महाराष्ट्र और विशेष रूप से पुणे, अपने उत्साही प्रशंसकों और रेसिंग के इर्द-गिर्द विकसित हो रही संस्कृति के कारण देश के सक्रिय मोटरस्पोर्ट हब में से एक के रूप में तेजी से उभर रहा है. सीजन 3 के लिए खडठङ में शामिल होते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. इसके माध्यम से हम देश में मोटरस्पोर्ट्स के दीर्घकालिक विकास में भी अपना योगदान देंगे. पुनीत बालन -सीएमडी, पुनीत बालन ग्रुप