सूयर्दत्त कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी द्वारा वारकरियों की सेवा

250 से अधिक वारकरियों के स्वास्थ्य जांच हुई और मार्गदर्शन मिला

    15-Jul-2026
Total Views |
 
bfSFS
बावधन, 14 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

आषाढ़ी वारी के अवसर पर वारकरियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ‌‘सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेस कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ फार्मे सी, हेल्थकेयर एंड रिसर्च और मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष के संयुक्त तत्वावधान में ‌‘आरोग्य भारती-चरण सेवा‌’नामक विशेष स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया. नाना पेठ में आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक वारकरियों ने सेवा, स्वास्थ्य जांच और मार्गदर्शन का लाभ लिया. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया की प्रेरणा से और उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें समाज सेवा की एक अनूठी मानवंदना देने के लिए इस उपक्रम का आयोजन किया गया था. प्राचार्या डॉ. सिमी रेठरेकर और प्राचार्या डॉ. सारिका झांबड की पहल पर इस उपक्रम को लागू किया गया. आषाढ़ी वारी के दौरान सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले वारकरियों को मांसपेशियों और जोड़ों में तनाव, पैरों में दर्द, थकान और अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के छात्रों ने प्रो. डॉ. चैताली नेवे (पीटी), डॉ. आइजैक साल्वे (पीटी) और डॉ. अक्षता माने (पीटी) के मार्गदर्शन में वारकरियों की गहन जांच की और उन्हें आवश्यक फिजियोथेरेपी उपचार प्रदान किया. इसी के साथ, सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ फार्मे सी, हेल्थकेयर एंड रिसर्च के डिग्री और डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रमों के छात्रों और प्राध्यापकों ने वारकरियों के लिए पैरों की मालिश (फुट मसाज), प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन के साथ-साथ अन्य समाजोपयोगी सेवाएं प्रदान कीं. इस पहल के बारे में प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, आषाढ़ी वारी केवल श्रद्धा की परंपरा नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्सव है.