नई दिल्ली, 14 जुलाई (वि.प्र.) शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता साेनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर अनशन का मंगलवार काे 17वां दिन है. काॅकराेच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया कि वांगचुक की मांसपेशियां कमजाेर हाेने लगी हैं और उन्हें असहनीय दर्द हाे रहा है.
सीजेपी फाउंडर ने कहा कि वांगचुक का वजन 8.5 किलाेग्राम कम हाे गया है और उनका ब्लड प्रेशर 109/70 है. दीपके ने वांगचुक के साथ अपनी बातचीत भी शेयर की है, जिसमें उन्हाेंने साेनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है.
अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर लिखा, उनकी मांसपेशियां कमजाेर हाेने लगी हैं और उन्हें असहनीय दर्द हाे रहा है. बाकी सब लाेगाें की तरह मैंने भी उनसे अनशन ताेड़ने की गुहार लगाई.सरकार से पूछाे कि वे बातचीत शुरू क्याें नहीं कर रहे.उन्हाेंने सरकार से यह भी अपील की कि इस विराेध प्रदर्शन काे अहंकार की लड़ाई में न बदलें, क्याेंकि इसमें मानवीय जीवन दांव पर लगे हैं. उन्हाेंने कहा कि यह विराेध प्रदर्शन केवल जवाबदेही की मांग करता है. गलती स्वीकार करना कमजाेरी की निशानी नहीं है. यह परिपक्वता, जवाबदेही और सुधार की इच्छा का प्रतीक है.