कोरेगांव पार्क में 200 करोड़ का ‌‘हॉस्पिटैलिटी डेवलपमेंट‌’ लांच

क्यूरेटेड लिविंग सोल्यूशंस ने अरिस्टा डेवलपर्स और अलाइवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ की साझेदारी

    16-Jul-2026
Total Views |
 
vbfBf
कोरेगांव पार्क, 15 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

दिव्यश्री ग्रुप की कंपनी और भारत के अग्रणी मैनेज्ड लिविंग प्लेटफॉर्म्स में से एक क्यूरेटेड लिविंग सॉल्यूशंस (सीएलएस) ने बुधवार को पुणे में अपने पहले हॉस्पिटैलिटी- आधारित मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट के लांच की घोषणा होटल जे.डब्ल्यू मैरियट में आयोजित पत्रकार-वार्ता में की. यह हॉस्पिटैलिटी-केंद्रित रियल एस्टेट क्षेत्र में कंपनी की रणनीतिक एंट्री है. 200 करोड़ के इस डेवलपमेंट में 200-की हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट, प्रीमियम रिटेल और ब्रांडेड घर शामिल हैं. इसे पूर्वी पुणे के कोरेगांव पार्क एनेक्सी कॉरिडोर में विकसित किया जा रहा है. सीएलएस और पुणे की रियल एस्टेट कंपनी अरिस्टा डेवलपर्स मिलकर इस परियोजना का विकास कर रहे हैं. इसे दीर्घकालिक मास्टर लीज व्यवस्था के तहत अलाइवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्रोफेशनली संचालित करेगा. कोरेगांव पार्क के पास मुंढवा स्थित इस डेवलपमेंट से खराडी, मगरपट्टा सिटी, हड़पसर, कल्याणीनगर, विमाननगर, ईऑन आईटी पार्क, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पुणे व पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है. शहर के बढ़ते बिजनेस ट्रैवलर्स, कंसल्टेंट्स, बाहरी आगंतुकों और लंबे समय तक ठहरने वाले कॉर्पोरेट मेहमानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह प्रोजेक्ट, प्रोफेशनली मैनेज्ड मिक्स्ड-यूज इकोसिस्टम में रिटेल और ब्रांडेड घरों के साथ हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ता है. इस डेवलपमेंट से सीएलएस का बढ़ता हुआ मैनेज्ड लिविंग पोर्टफोलियो और मजबूत होगा. वर्तमान में पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली तथा अन्य प्रमुख बाजारों में स्टूडेंट हाउसिंग, को-लिविंग, इंडस्ट्रियल हाउसिंग और मैनेज्ड रेजिडेंशियल एसेट्स के अंतर्गत कंपनी के 13,000 से अधिक मैनेज्ड बेड हैं. लांच के तहत सीएलएस ने अपना पहला हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट प्लान (एचआईपी) भी पेश किया, जो कंपनी का विशेष निवेश ढांचा है. इसका उद्देश्य प्रोफेशनली मैनेज किए गए हॉस्पिटैलिटी एसेट्स में निवेश को आसान बनाना है. एचआईपी मॉडल के तहत निवेशक हॉस्पिटैलिटी यूनिट्स के मालिक होते हैं, जबकि होटल का दैनिक संचालन, गेस्ट सर्विस, रेवेन्यू मैनेजमेंट, मेंटेनेंस और ब्रांड ऑपरेशंस का प्रबंधन अलाइवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स करता है. इस अवसर पर क्यूरेटेड लिविंग सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और सीईओ जय किशन चल्ला ने कहा, हॉस्पिटैलिटी अब भारत में सबसे संभावनाशील रियल एस्टेट एसेट क्लास में से एक बन रही है. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हम प्रोफेशनली मैनेज्ड मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट के जरिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में प्रवेश कर रहे हैं, जो हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और ब्रांडेड घरों को एक ही इकोसिस्टम में जोड़ता है. अरिस्टा डेवलपर्स के डायरेक्टर विजय आडवाणी ने कहा, पूर्वी पुणे भारत के सबसे जीवंत कमर्शियल कॉरिडोर में से एक बन गया है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की लगातार मांग बनी हुई है. अलाइवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के फाउंडर एवं सीएमडी विक्रमजीत सिंह ने कहा, मेहमानों की अपेक्षाएं लगातार बदल रही हैं, इसलिए प्रोफेशनली मैनेज्ड हॉस्पिटैलिटी एसेट्स की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है.  
 
 
  विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती आवास उपलब्ध नहीं
जय किशन चल्ला ने कहा, देश का स्टूडेंट हाउसिंग मार्केट अभी तक प्रारंभिक चरण में है. केवल 5 से 10 प्रतिशत सर्विस प्रोवाइडर्स संगठित क्षेत्र में हैं, जबकि बाकी असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं. इसके कारण विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती आवास उपलब्ध नहीं हो पाता. आज अभिभावकों के पास संसाधन हैं और वे अपने बच्चों के लिए बेहतर रहने की व्यवस्था में निवेश करना चाहते हैं. इसी कारण हमने पुणे में ताथवड़े, म्हालुंगे और मुंढवा में स्टूडेंट हाउसिंग शुरू की है, जिसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.