काेरेगांव पार्क, 15 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
दिव्यश्री ग्रुप की कंपनी और भारत के अग्रणी मैनेज्ड लिविंग प्लेटफाॅर्म्स में से एक क्यूरेटेड लिविंग साॅल्यूशंस (सीएलएस) ने बुधवार काे पुणे में अपने पहले हाॅस्पिटैलिटीआधारित मिक्स्ड-यूज़ डेवलपमेंट के लांच की घाेषणा हाेटल जे.डब्ल्यू मैरियट में आयाेजित पत्रकार-वार्ता में की.
यह हाॅस्पिटैलिटी-केंद्रित रियल एस्टेट क्षेत्र में कंपनी की रणनीतिक एंट्री है. 200 कराेड़ के इस डेवलपमेंट में 200-की हाॅस्पिटैलिटी प्राेजेक्ट, प्रीमियम रिटेल और ब्रांडेड घर शामिल हैं. इसे पूर्वी पुणे के काेरेगांव पार्क एनेक्सी काॅरिडाेर में विकसित किया जा रहा है. सीएलएस और पुणे की रियल एस्टेट कंपनी अरिस्टा डेवलपर्स मिलकर इस परियाेजना का विकास कर रहे हैं. इसे दीर्घकालिक मास्टर लीज़ व्यवस्था के तहत अलाइवा हाेटल्स एंड रिसाॅर्ट्स प्राेफेशनली संचालित करेगा. काेरेगांव पार्क के पास मुंढवा स्थित इस डेवलपमेंट से खराडी, मगरपट्टा सिटी, हड़पसर, कल्याणीनगर, विमाननगर, ईऑन आईटी पार्क, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पुणे व पुणे इंटरनेशनल एयरपाेर्ट की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है.
शहर के बढ़ते बिजनेस ट्रैवलर्स, कंसल्टेंट्स, बाहरी आगंतुकाें और लंबे समय तक ठहरने वाले काॅर्पाेरेट मेहमानाें की जरूरताें काे ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह प्राेजेक्ट, प्राेफेशनली मैनेज्ड मिक्स्ड-यूज़ इकाेसिस्टम में रिटेल और ब्रांडेड घराें के साथ हाॅस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर काे जाेड़ता है.
इस डेवलपमेंट से सीएलएस का बढ़ता हुआ मैनेज्ड लिविंग पाेर्टफाेलियाे और मजबूत हाेगा. वर्तमान में पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली तथा अन्य प्रमुख बाजाराें में स्टूडेंट हाउसिंग, काे-लिविंग, इंडस्ट्रियल हाउसिंग और मैनेज्ड रेजिडेंशियल एसेट्स के अंतर्गत कंपनी के 13,000 से अधिक मैनेज्ड बेड हैं. लांच के तहत सीएलएस ने अपना पहला हाॅस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट प्लान (एचआईपी) भी पेश किया, जाे कंपनी का विशेष निवेश ढांचा है.
इसका उद्देश्य प्राेफेशनली मैनेज किए गए हाॅस्पिटैलिटी एसेट्स में निवेश काे आसान बनाना है. एचआईपी माॅडल के तहत निवेशक हाॅस्पिटैलिटी यूनिट्स के मालिक हाेते हैं, जबकि हाेटल का दैनिक संचालन, गेस्ट सर्विस, रेवेन्यू मैनेजमेंट, मेंटेनेंस और ब्रांड ऑपरेशंस का प्रबंधन अलाइवा हाेटल्स एंड रिसाॅर्ट्स करता है.
इस अवसर पर क्यूरेटेड लिविंग साेल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और सीईओ जय किशन चल्ला ने कहा, हाॅस्पिटैलिटी अब भारत में सबसे संभावनाशील रियल एस्टेट एसेट क्लास में से एक बन रही है.
इस प्राेजेक्ट के माध्यम से हम प्राेफेशनली मैनेज्ड मिक्स्ड-यूज़ डेवलपमेंट के जरिए हाॅस्पिटैलिटी सेक्टर में प्रवेश कर रहे हैं, जाे हाॅस्पिटैलिटी, रिटेल और ब्रांडेड घराें काे एक ही इकाेसिस्टम में जाेड़ता है.
अरिस्टा डेवलपर्स के डायरेक्टर विजय आडवाणी ने कहा, पूर्वी पुणे भारत के सबसे जीवंत कमर्शियल काॅरिडाेर में से एक बन गया है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले हाॅस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की लगातार मांग बनी हुई है. अलाइवा हाेटल्स एंड रिसाॅर्ट्स के फाउंडर एवं सीएमडी विक्रमजीत सिंह ने कहा, मेहमानाें की अपेक्षाएं लगातार बदल रही हैं, इसलिए प्राेफेशनली मैनेज्ड हाॅस्पिटैलिटी एसेट्स की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है.