‌‘कृष्णकुमार गोयल गौरव ग्रंथ‌’ विमोचित

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के हाथों किया गया विमोचन

    16-Jul-2026
Total Views |
 bfsb
 पुणे, 15 जुलाई (आ.प्र.)

शहर के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी कृष्णकुमार गोयल के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान पर आधारित ‌‘कृष्णकुमार गोयल गौरव ग्रंथ‌’ का विमोचन केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के हाथों संपन्न हुआ. कृष्णकुमार गोयल गौरव समिति द्वारा प्रकाशित इस ग्रंथ का संपादन वरिष्ठ लेखक प्रवीण वालिंबे ने किया. पुस्तक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के शुभकामना संदेश प्रकाशित किए गए हैं. ग्रंथ में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल, राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी, सांसद श्रीरंग बारणे, पूर्व सांसद स्व. सुरेश कलमाड़ी तथा विभिन्न क्षेत्रों की अनेक नामचीन हस्तियों ने कृष्णकुमार गोयल के व्यक्तित्व, सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि कृष्णकुमार गोयल पर आधारित यह ग्रंथ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि पुणे के सामाजिक इतिहास और उसके ताने-बाने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है. मुझे भी उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार लिखने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है. अपने संबोधन में कृष्णकुमार गोयल ने कहा, पुणे के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित व्यक्तियों ने स्नेहपूर्वक इस ग्रंथ का प्रकाशन किया है. इसे देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. यदि यह पुस्तक नई पीढ़ी और युवाओं को समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देती है, तो मैं इसे अपना सौभाग्य मानूंगा.