पुणे, 15 जुलाई (आ. प्र.) श्री साईबाबा पालकी सोहला कमेटी, पुणे द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार (17 जुलाई) को सुबह 9 बजे पुणे के ग्रामदैवत कसबा गणपति मंदिर से 38वीं ‘श्री साईंबाबा पालकी सोहला 2026’ निकाली जाएगी और पालकी सोमवार (27 जुलाई) को शिर्डी पहुंचेगी. पालकी के जरिए ‘व्यसन मुक्ति’ का संदेश दिया जाएगा. पालकी कमेटी द्वारा मंदार शहाणे ने बताया है कि, स्वच्छ भारत अभियान के तहत, करीब दस लाख रुपये की तीन अत्याधुनिक मोबाइल टॉयलेट पालकी के उपलब्ध किये गये है. पालकी की अच्छी तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफरों को इनाम दिए जाएंगे. तैयारी करीब दो महीने पहले से शुरू हो गई है, और अलग-अलग कमेटियों के जरिए प्लानिंग पूरी की गई है. इस साल पालकी में डेढ़ से दो हजार साईं भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है, और ऑर्गनाइजर को भरोसा है कि पिछले साल के मुकाबले भक्तों की संख्या बढ़ेगी. पालकी में अमरावती और रत्नागिरि समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ कर्नाटक से जवान लोगों से लेकर 60 साल से अयादा उम्र के बुजुर्ग भी शामिल होते हैं.