‌‘वृक्षारोपण एवं दर्द जागरूकता‌’ कार्यक्रम संपन्न

    16-Jul-2026
Total Views |
 grv
बाणेर, 15 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा वसुंधरा ग्रुप के सहयोग से बाणेर-पाषाण हिल्स क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में ISSP की अध्यक्ष डॉ. आशा बर्गे, सचिव डॉ. प्रिया राठी और कोषाध्यक्ष डॉ. ेशेता पुंतांबेकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उनके नेतृत्व में संस्था के सदस्यों और वसुंधरा ग्रुप के स्वयंसेवकों ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया. कार्यक्रम के दौरान क्रॉनिक पेन (दीर्घकालिक दर्द) पर एक विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने दर्द के कारणों, प्रबंधन और उपचार के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी साझा की. इस सत्र का उद्देश्य आम जनता को क्रॉनिक पेन जैसी समस्या के प्रति संवेदनशील बनाना और सही समय पर उपचार लेने के लिए प्रोत्साहित करना था.