मार्केटयार्ड, 16 जुलाई (आ. प्र.)
व्यापार महर्षि स्व. उत्तमचंदजी उर्फ बाबा पोकर्णा की पुण्यतिथि पर गुरुवार (16 जुलाई) को मार्केटयार्ड परिसर में उनकी मूर्ति पर फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर पूना मर्चेंट्स चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, सचिव ईेशर नाहर, संयुक्त सचिव आशीष दुगड़, पूर्व अध्यक्ष रायकुमार नहार, प्रवीण चोरबेले, वालचंदजी संचेती, राजेश शाह, दीपक बोरा, बाबा पोकर्णा के परिवार के महेंद्रजी लुल्ला, प्रिया लुल्ला, चिराग लुल्ला और तन्वी लुल्ला, पुणे कृषी उत्पन्न बाजार समिति के संचालक संतोष नांगरे और अन्य अधिकारी, साथ ही नवीन गोयल, उत्तम बाठिया, दिनेश मेहता, विजय मुथा, प्रकाश नहार, संदीप शाह, मुकेश छाजेड़, मुकेश शाह, आशीष नहार, दलाराम चौधरी, साथ ही जवाहरलाल बोथरा, संजय चोरबेले, प्रणव गुगले, रवींद्र नहार और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे. यह जानकारी चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने दी.