इनर व्हील क्लब ऑफ पुणे रिवरसाइड, डिस्ट्रिक्ट 313 का पदस्थापन समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. दीपशिखा पाठक ने की. वर्ष 2025-26 के लिए ऋतु तयाल ने अध्यक्ष एवं आशा अग्रवाल ने सचिव पद की शपथ ली. नई टीम ने ‘Grow & Flourish’े थीम के अंतर्गत सेवा, मित्रता एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. क्लब द्वारा वर्ष भर शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न सेवा परियोजनाएं भी आयोजित की जाएंगी. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. दीपशिखा पाठक, क्लब कॉरेस्पोंडेंट स्वेता टिबरेवाल, आई.एस.ओ. संगीता अग्रवाल, आई.पी.पी. मधु पोद्दार, पी.ए.पी. आई.आई.डब्ल्यू. मीडिया मैनेजर स्मिता पिंगले, अध्यक्ष ऋतु तयाल, सचिव आशा अग्रवाल, एडिटर आरती अग्रवाल, ट्रेजर सोनल शाह उपस्थित रहे.