‌‘गीत गंगा गजल सागर‌’ में दिखा साहित्य व संगीत का संगम

बृजमोहन अग्रवाल एवं सुभाष अग्रवाल द्वारा अनूप जलोटा‌ ‘आशीर्वाद रत्न‌’ से सम्मानित

    18-Jul-2026
Total Views |
 
ngnh
मुंबई, 17 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था आशीर्वाद द्वारा आयोजित गीत गंगा गजल सागर कार्यक्रम ने साहित्य, संगीत और संस्कृति का एक अविस्मरणीय संगम प्रस्तुत किया है. इस उद्गार के साथ सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कवि दास नारायण अग्रवाल की कृति कृष्ण पद का भव्य लोकार्पण किया. पुस्तक के अनावरण के साथ ही कृष्ण भक्ति पर सारगर्भित विचारों का आदानप्रदान किया गया. प्रो. करूणाशंकर उपाध्याय, विरेन्द्र याज्ञिक, नेशनल एक्प्रेस के संस्थापक विपिन गुप्ता ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसे गरिमा प्रदान की. इस अवसर पर आशीर्वाद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल एवं सुभाष अग्रवाल ने अनूप जलोटा को आशीर्वाद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. सुधिजनों के बीच सूफी गायिका कविता सेठ ने भजन गाकर सबका दिल जीता तो साथी अरुण बख्शी ने भी अपनी गायकी से समां बांध दिया. कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण तब आया जब भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बिना किसी वाद्य-संगत के, केवल अपनी मधुर और सधी हुई आवाज में तरन्नुम के साथ अपने अनेक लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए्‌‍. प्रतिष्ठित कवियों और शायरों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया जिनमें प्रमुख थे: महेश दुबे, नारायण अग्रवाल, ओबेद आजम आजमी, नवीन चतुर्वेदी, अर्चना जौहरी, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, रजिया रागिनी, विनोद दुबे, रवि यादव और शिवदत्त अक्स्. कुमार जैन ने शायराना अंदाज में कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया.