मुर्शिदाबाद, 17 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आयी इस हादसे में 3 छात्राें सहित 5 मृत हाे गए. बंगाल के मुर्शिदाबाद में यह हादसा हुआ.रेलवे द्वारा 10 लाख के मुआवदे का ऐलान किया गया.
मुर्शिदाबाद जिले के गाेविंदाेपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह 7 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां ट्रेन स्कूल वैन से टकरा गई. घटना में तीन छात्राें सहित 5 की माैके पर ही माैत हाे गई. जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. उनका मुर्शिदाबाद मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि फाटक खुला हुआ था, ऐसे में अचानक से स्कूल वैन गुजरी और ट्रेन काे नहीं देख पाई.
जिससे ट्रेन की सीधी वैन से टक्कर हाे गई.
टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए, हादसा इतना भयानक था कि स्थानीय लाेगाें में हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन की टीमें जानकारी मिलते ही माैके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. लेवल क्राॅसिंग पर पूल कार की ट्रेन की टक्कर पर एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक पूल कार के ट्रेन की चपेट में आने से तीन लाेगाें की माैत हाे गई.