पुणे, 17 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)गुरूपुर्णिमा के अवसर पर पुणे से श्रीक्षेत्र शिर्डी के लिए श्री साईबाबा की पालकी ने शुक्रवार ( 17 जुलाई) को शिर्डी के लिए प्रस्थान किया. श्री साईबाबा पालकी सोहला समिती द्वारा हर वर्ष शिर्डी के लिए श्री साईबाबा की पालकी का आयोजन किया जाता है. पालकी समारोह का यह 38 वां वर्ष है. श्री कसबा गणपति मंदिर से सुबह श्री साईबाबा की पालकी श्री क्षेत्र शिर्डी के लिए रवाना हुई. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नलिनी दीदीजी के प्रमुख उपस्थिति में पालकी शिर्डी के लिए रवाना हुई. उस वक्त उन्होंने कहा कि, समाज में संस्कारों की आवश्यकता है, इसलिए श्री साईबाबा पालकी समारोह यह एक अच्छा उदाहरण है. साई पूजा अंश संस्था की संस्थापिका मास्टर पूजा ने भी अपने विचार रखे. विधायक हेमंत रासने, विधायक बापूसाहेब पठारे ने शिर्डी में श्री साई पालकी भवन के लिए 11 लाख रुपयों की निधि देने की घोषणा की. स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले, नगरसेविका स्वप्नाली नितिन पंडित, नगरसेविका स्नेहा मालवदे उपस्थित थे. श्री साईबाबा पालकी समारोह समिति के अध्यक्ष रमेश भोसले, सचिव मंदार शहाणे, विजय मेथे, महावीर क्षीरसागर, गुरूप्रसाद पगडे, अरुण वीर, देविदास फडतरे, संजय पवले, संजय खरोटे उपस्थित थे. श्री साईबाबा की पालकी सोमवार (27 जुलाई) को शिर्डी पहुंचेगी. पालकी के साथ तीन आधुनिक मोबाइल टॉयलेट रवाना हुए हैं. साथ ही पालकी समारोह में नशामुक्ति अभियान का भी आयोजन किया गया है.