जींद, 17 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने शुक्रवार काे हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से साेनीपत के लिए देश की पहली हाइड्राेजन संचालित ट्रेन काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्राेजन ट्रेन काे हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम माेदी ने कहा पूरी दुनिया भारत के विकास का लाेहा मान रही है.
उन्हाेंने कहा आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है. 82 कराेड़ में बनी स्वदेशी ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर ट्रेन है. अब यहां इंफ्रास्ट्र्नचर और बढ़ेगा, निवेश बढ़ेगा और नाैकरिया पैदा हाेंगी. उन्हाेंने कहा कहा हरियाणा अब तेजी से आगे बढ़ रहा है.
विस्तार से प्राप्त समाचाराें के अनुसार, भारतीय रेलवे ने तकनीकी क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर हासिल करते हुए देश की पहली हाइड्राेजन संचालित ट्रेन का सफल परिचालन शुरू कर दिया है. इस ट्रेन काे हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशाें की सूची में शामिल हाे गया है, जिनके पास सार्वजनिक परिवहन के लिए हाइड्राेजन जैसी पर्यावरण अनुकूल तकनीक माैजूद है. यह 10 काेच वाली विशेष ट्रेन पूरी तरह से भारत में ही निर्मित (मेक इन इंडिया) की गई है. हाइड्राेजन ईंधन सेल (फ्यूल सेल) तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेन हवा में जहरीला धुआं या कार्बन छाेड़ने की जगह केवल