डाक विभाग ने दो जानवरों को गोद लिया

    18-Jul-2026
Total Views |
 
vdv
कात्रज, 17 जुलाई ( आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )
सामाजिक जिरमेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, डाक विभाग के पुणे रीजन ने, कात्रज स्थित राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क और वाइल्डलाइफ रिसर्च सेंटर से दो जंगली जानवरों एक भालू और एक भेड़ियाको गोद लिया है. गोद लेने की फीस का चेक प्रीति अग्रवाल ने, डायरेक्टर ऑफ पोस्टल सर्विसेज अभिजीत बनसोडे, पुणे सिटी वेस्ट डिवीजन के सीनियर सुपरिटेंडेंट नितिन येओला, अन्य अधिकारी एवं डाक विभाग के कर्मचारी और राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर की मौजूदगी में पार्क के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार जाधव को सौंपा. इस पहल के तहत, पुणे पोस्टल डिपार्टमेंट ने गोद लिए गए दोनों जानवरों के खाने, मेडिकल ट्रीटमेंट और रखरखाव के खर्च की पूरी जिरमेदारी ली है. इस पहल के बारे में पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा,इन जानवरों को गोद लेकर, हम नेचर और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के प्रति अपनी सोशल जिरमेदारी पूरी कर रहे हैं.