पुणे, 17 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास आयुक्त पद का कार्यभार वर्षा लड्डा ने गुरुवार (16 जुलाई) को निवर्तमान आयुक्त जगदीश मिनीयार से ग्रहण किया. इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. वर्षा लड्डा इससे पहले अमरावती महानगरपालिका की आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं. वहां से उनका तबादला महिला एवं बाल विकास आयुक्त के पद पर किया गया है. इससे पूर्व वह महाराष्ट्र कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद की महासंचालक, पुणे विभागीय कार्यालय में अपर आयुक्त, बार्टी की परियोजना निदेशक, महाराष्ट्र राज्य कृषि महामंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महिला आर्थिक विकास महामंडल की प्रबंध निदेशक, पुणे जिले में प्रांताधिकारी तथा विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं.