स्वास्थ्य, सकारात्मकता एवं आत्मविकास की अनूठी पहल

    19-Jul-2026
Total Views |
 
bFBSG
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याएँ बढ़ रही हैं. ऐसे समय में ऊँचाई संस्था समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. ऊँचाई से जुड़ना मेरे जीवन का एक यादगार अनुभव रहा है. संस्था से जुड़ने की प्रेरणा स्वस्थ रहने, नियमित व्यायाम की आदत विकसित करने और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने की इच्छा से मिली. संस्था द्वारा आयोजित वॉक, ट्रेक, फिटनेस गतिविधियाँ, योग सत्र और प्रेरणादायी कार्यक्रम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनने का संदेश देते हैं. इन गतिविधियों ने न केवल मेरे आत्मवेिशास और व्यक्तित्व को निखारा, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुण भी विकसित किए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नियमित शारीरिक गतिविधियों के कारण मेरा स्वास्थ्य बेहतर हुआ, तनाव कम हुआ और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ. ऊँचाई परिवार ने मुझे अनेक नए मित्र और आत्मीय संबंध दिए, जो हर कदम पर प्रेरणा और सहयोग प्रदान करते हैं. संस्था के आयोजकों और सभी सदस्यों का समर्पण सराहनीय है, जो समाज में फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया की भावना को मजबूत कर रहे हैं.
 
अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

मेरा वेिशास है कि आने वाले समय में ऊँचाई और अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी. मैं सभी नागरिकों से आग्रह करती हूँ कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और ऊँचाई जैसे सकारात्मक मंचों से जुड़कर स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं. -शीतल मुकेश बंसल, ऊँचाई सदस्य  
 
 
bFBSG