अग्रवाल सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन 2 अगस्त को

उच्च शिक्षितों से लेकर दिव्यांग और पुनर्विवाह के इच्छुकों को भी अवसर

    19-Jul-2026
Total Views |

bfsb

 
मुंबई, 18 जुलाई (वि.प्र.)

मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संस्था गत 37 वर्षों से मुंबई जैसे महानगर में परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का सफल आयोजन कर समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रही है. इस पुनीत कार्य के माध्यम से अब तक हजारों परिवार लाभान्वित हो चुके है. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने बताया कि आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को गोरेगांव वेस्ट स्थित अजन्ता पार्टी हॉल में एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह सम्मेलन पूरी तरह ओपन फॉर ऑल कैटेगरीज है, जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त, स्नातक सहित तलाकशुदा, विधवा, विधुर एवं दिव्यांग भाई-बहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी. आज की व्यस्त जीवनशैली में अभिभावकों के लिए बच्चों हेतु योग्य जीवन-साथी खोजना एक बड़ी चुनौती बन गया है. संस्था इसी कमी को दूर करने और परिवारों का सहयोग करने का काम करती है. प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर केवल 100 प्रत्याशियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. सम्मेलन में प्रत्याशी का अपने अभिभावक के साथ आना अनिवार्य है, ताकि परिवारों के बीच सीधे संवाद और मिलाप से योग्य जीवन साथी का चयन आसान हो सके.  
 
युवक-युवतियों के बीच काउंसलिंग सत्र भी होगा

परिचय सत्र के बाद युवक-युवतियों के बीच आपसी मंत्रणा (काउंसलिंग) का सत्र भी रखा गया है. कार्यक्रम समय पर शुरू हो सके, इसके लिए सभी प्रत्याशियों को अपने अभिभावकों के साथ सुबह 8:30 बजे तक पहुंचने की अपील की गई है. आयोजकों ने सभी अग्रबंधुओं से निवेदन किया है कि वे इस नेक पहल की जानकारी अपने मित्रों और रिश्तेदारों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक युवाओं के संबंध तय हो सक्‌ें‍. आयोजन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन हेतु मोब. नंबर 9699054544 और 9920644445 पर संपर्क करें.