अहमदाबाद, 18 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) अहमदाबाद में महमूदपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 9 लाेगाें की माैत हाे गई है, वहीं 15 से अधिक लाेग जख्मी हुए हैं. महापाैर और मनपा आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार, शनिवार काे शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामाेल-गतराद राेड पर महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणाें से आग लग गई. पटाखाें का कारखाना हाेने के कारण आग ने तेजी से भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने काे अपनी चपेट में ले लिया.
महमूदपुरा में मेहुल डाेडिया ने पटाखा फैक्ट्री चला रखी थी शनिवार दाेपहर उसमें अचानक आग लगी जाेरदार धमाका हुआ इसमें 9 लाेगाें की घटना स्थल पर ही माैत हाे गई जबकि 15 से अधिक काे नजदीक के लाेग अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटनास्थल आरएएफ कैंप के पीछे वस्त्राल के नजदीक बताया जा रहा है.
झाेपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी फै्नट्री : महापाैर अहमदाबाद के महापाैर हितेश बाराेट एवं मनपा के आयुक्त बच्छा निधि पानी भी माैके पर पहुंचे हैं. महापाैर ने बताया कि घायलाें काे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झाेपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई. आग की भयावहता काे देखते हुए मृतकाें की संख्या बढ़ सकती है. महापाैर ने बताया कि घायलाें काे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया ह