घर पर इलाज करने में समय बर्बाद न करें, शीघ्र चिकित्सा सहायता लें

साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई की प्रमुख डॉ. स्वाति अय्यर द्वारा जानकारी

    19-Jul-2026
Total Views |
 

bfdbg
डॉ. स्वाति अय्यर
कंसलटेंट नियोनेटोलॉजिस्ट और
पीडियाट्रिशियन (नवजात शिशु एवं बाल
रोग विशेषज्ञ) एनआईसीयू प्रमुख, साईश्री
विटालाइफ हॉस्पिटल, वाकड़
 
cउन्नत (एडवांस्ड) नवजात गहन चिकित्सा और बाल रोग विज्ञान में उन्हें विशेष विशेषज्ञता हासिल है. वह एक प्रतिष्ठित अग्रणी संस्थान से प्रशिक्षित हैं और समय से पहले पैदा हुए बच्चों (प्रीमैच्योर बेबी) तथा नवजात शिशुओं की जटिल स्थितियों को संभालने का उन्हें गहरा अनुभव है. चिकित्सीय उत्कृष्टता के साथ-साथ वह सहानुभूतिपूर्ण, परिवार-केंद्रित देखभाल का मिश्रण पेश करती हैं. नवजात शिशुओं की गहन देखभाल, उन्नत वेंटिलेशन, नवजात शिशुओं का परिवहन (ट्रांसपोर्ट) और विकासात्मक सहायक देखभाल उनके विशेष रुचि के विषय हैं. इसके माध्यम से वह नवजात और छोटे बच्चों के लिए सर्वोत्तम संभव सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करती हैं. माता-पिता को घर में बच्चे का इलाज करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए और शीघ्र चिकित्सा-सहायता लेनी चाहिए, उन्होंने ऐसी सतर्कता बरतने को कहा है. 
 
प्रश्न: नवजात बच्चे को कितना बुखार होने पर चिंता करनी चाहिए?
उत्तर :
नवजात बच्चे को थोड़ा सा भी बुखार होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए. घर पर ही इलाज करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

प्रश्न: मेरे नवजात बच्चे को किसी भी तरह का संक्रमण (इन्फेक्शन) न हो, इसके लिए मुझे क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
 उत्तर :
बच्चे को छूने से पहले हाथ धोएं. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बच्चे को ले जाने से बचें. बीमार आगंतुकों (मेहमानों) को बच्चे से दूर रखें. यह सुनिश्चित करें कि बच्चे को सभी टीके समय सारणी (शेड्यूल) के अनुसार दिए जाएं.

प्रश्न: अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) मिलने के बाद मैं अपने बच्चे को अगली जांच के लिए दोबारा कब लाऊं?
उत्तर :
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आमतौर पर 48 से 72 घंटों के भीतर बच्चों की जांच की जानी चाहिए.

प्रश्न: स्तनपान कराते समय क्या एक ही सत्र (सेशन) में दोनों तरफ से स्तनपान कराना सही है?
उत्तर :
नहीं. 20 से 30 मिनट के एक सत्र में केवल एक ही तरफ से स्तनपान कराएं.

प्रश्न: मेरा बच्चा तीन-चार दिन में एक बार पॉटी (शी) करता है. बाकी बच्चे दिन में चार-पांच बार पॉटी करते हैं. इनमें से क्या सही है?
उत्तर :
दोनों ही सही हैं. अगर बच्चे ठीक से स्तनपान कर रहा है, उसका वजन मानकों के अनुसार बढ़ रहा है और उसे उल्टियां नहीं हो रही हैं, तो सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा है.

प्रश्न: मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे बच्चे को ठंड लग रही है या गर्मी हो रही है?
उत्तर :
अपने बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) के बताए अनुसार बच्चे का पेट, हथेलियां और तलवे छूकर जांचें..

प्रश्न: जिस कमरे में बच्चा है, क्या उसमें एसी चलाना ठीक रहेगा?  
उत्तर : बिल्कुल. तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रखें और बच्चे को अच्छे से कपड़े पहनाकर रखें.

प्रश्न: बच्चा कब से सुन और देख पाता है?
उत्तर :
नवजात बच्चे जन्म के क्षण से ही सुन सकते हैं, सूंघ सकते हैं, स्वाद चख सकते हैं और स्पर्श का अनुभव कर सकते हैं. उनकी नजर दो से तीन महीनों में धीरे-धीरे स्थिर होती है.