सोमवार पेठ, 18 जुलाई (आ.प्र.) प.पू. आचार्य 108 श्री प्रणामसागर गुरुदेव का सोमवार (20 जुलाई) 7.00 बजे बिबवेवाड़ी जैन मंदिर से गंज पेठ मंदिर के लिये विहार हो रहा है. आचार्यजी का इस साल का ‘भक्तामरमय चातुर्मास’ पुणे में होने जा रहा है. 20 जुलाई को विहार के लिए आचार्यजी 1008 पोर्शनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बिबवेवाड़ी से निकल कर सैतवाल मंदिर, रविवार पेठ, 1008 श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, 1008 श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर और 1008 श्री पोर्शनाथ जैन मंदिर, गंज पेठ पहुंचेंगे. इस पावन अवसर पर गुरुदेव के दर्शन, प्रवचन और आहार दान का पुण्य लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेंने का आह्वान सकल जैन समाज, पुणे द्वारा किया गया है.