पाषाण , 18 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पाषाण स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल), में 14 जुलाई को अंतरकार्यालयीन चित्र देखकर कविता लिखो प्रतियोगिता का आयोजन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न केंद्रीय संस्थानों से लगभग 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पिंपरी के महात्मा फुले महाविद्यालय की हिन्दी विभाग अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कामायनी गजानन सुर्वे, एनसीएल एवं नराकास की सचिव डॉ.स्वाति चढ्ढा उपस्थित थे. प्रो. (डॉ.) कामायनी गजानन सुर्वे ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं निश्चित रूप से हमारी प्रतिभा और कला को निखारने का अवसर प्रदान करती है. इस प्रतियोगिता में पुणे स्थित सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय, आईआईटीएम, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र.2 आयुध निर्माणी देहूरोड, एनसीसीएस, क्षेत्रीय आयुर्वे द अनुसंधान संस्थान, गोला बारूद निर्माणी, आईएमडी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर के प्रधान आयुक्त का कार्यालय, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, सीमा शुल्क के आयुक्त का कार्यालय, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय 9 बीआरडी., ईटीडीसी , आर एंड डी (ई) के कर्मचारियों/ अधिकारियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया.