अनंत डिफेंस को मिला ‌‘स्टेट चैपियंस एमएसएमई ऑफ द ईयर‌’ पुरस्कार

संस्थापक चेतन धारिया को पुरस्कार के रूप में सम्मान पत्र और दो लाख रुपये की राशि प्रदान की गई

    02-Jul-2026
Total Views |
gvfvgd
शिवाजीनगर, 1 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अंतरराष्ट्रीय ‌‘एमएसएमई‌’ (MSME) दिवस के अवसर पर शनिवार (27 जून) को ‌‘अनंत डिफेंस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड.‌’ के संस्थापक चेतन धारिया को राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत के हाथों स्टेट चैंपियंस एमएसएमई ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नवी मुंबई के सिडको (CIDCO) में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस पुरस्कार के रूप में धारिया को एक सम्मान पत्र और दो लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है. इस अवसर पर मंत्री सामंत के हाथों महाराष्ट्र के विभिन्न सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्यमियों को अलग-अलग पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग दो हजार उद्यमी तथा उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और उद्योग आयुक्त भी मौजूद थे. इस अवसर पर उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया.