‌‘शिवसेना जनतेच्या दारी‌’ विशेष अभियान को भारी रिस्पांस

25 हजार से ज्यादा मुंबईकरों ने मुफ्त सरकारी दस्तावेजों के लिए किया पंजीकरण

    02-Jul-2026
Total Views |

bfsb
मुंबई, 1 जुलाई (वि.प्र.)

आम जनता के सरकारी कामों को आसान बनाने और प्रशासनिक सेवाओं को सीधे उनके घरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‌‘शिवसेना जनतेच्या दारी‌’ विशेष अभियान ने पूरी मुंबई में जनसेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. शिवसेना समर्थित और सिद्धेश कदम फाउंडेशन द्वारा संचालित इस मुहिम के तहत जून के हर रविवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में महाशिविर आयोजित किए गए, जिसका सीधा लाभ अब तक 25,000 से अधिक मुंबईकर उठा चुके ह्‌ैं‍. महाअभियान की शुरुआत 7 जून को दिंडोशी और गोरेगाव से हुई थी. इसके बाद क्रमशः 14 जून को अंधेरी पूर्व व जोगेेशरी पूर्व, 21 जून को वर्सोवा व अंधेरी पश्चिम, और 28 जून को मालाड पश्चिम व कांदिवली पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में यह शिविर बेहद उत्साह के साथ संपन्न हुआ्‌‍. नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक दस्तावेज एक ही छत के नीचे पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराए गए्‌‍. शिविरों में आयुष्मान भारत कार्ड, महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, स्मार्ट राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड पंजीकरण व सुधार, निवास, आय और अधिवास (डोमीसाइल) प्रमाण पत्र जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल थ्‌ीं‍. एक ही स्थान पर सत्यापन और पंजीकरण होने से बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बड़ी राहत मिली. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) के अध्यक्ष और शिवसेना सचिव सिद्धेश कदम ने हर रविवार को स्वयं इन शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.