नई फिल्म में हुमा कुरैशी ‌‘एंग्री यंग वुमन‌’ के रूप में दिखेंगी

सलीम सिबलिंग्स और पुणे 4 पिक्चर्स की प्रस्तुति, कल रिलीज होगी फिल्म ‌‘बेबी डू डाय डू‌’

    02-Jul-2026
Total Views |
vdvdc 
औंध, 1 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सलीम सिबलिंग और पुणे 04 पिक्चर द्वारा निर्मित तथा हुमा कुरेशी की मुख्य भूमिका वाली हिंदी फिल्म ‌‘बेबी डू डाय डू‌’ शुक्रवार, 3 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस अवसर पर पुणे के औंध स्थित वेस्टएंड मॉल में हुमा कुरेशी, फिल्म के निर्देशक नचिकेत सामंत, अभिनेता रचित सिंह और मरुधर शेखावत ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने फिल्म के संदर्भ में दर्शकों से बातचीत की. इस अवसर पर हुमा कुरैशी ने कहा कि, फिल्मों में पिछले कई सालों से महिला को एक कमजोर पात्र के रूप में दिखाया जाता रहा है. महिला को बचाने के लिए भी आखिरकार एक पुरुष ही आता है और विलेन से उस महिला को छुड़ाता है. ऐसी पारंपरिक भूमिका से हटकर मुझे पर्दे पर एक अलग किरदार निभाना था. ‌‘बेबी डू डाय डू‌’ के जरिए मुझे यह मौका मिला है. हमें सालों से पर्दे पर ‌‘एंग्री यंग मैन‌’ देखने की आदत है, लेकिन ‌‘बेबी डू डाय डू‌’ फिल्म में पहली बार आप एक ‌‘एंग्री यंग वुमन‌’ को देखेंगे. यह जानकारी प्रसिद्ध अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दी. हुमा कुरेशी ने कहा, बेबी डू डाय डू यह फिल्म हमारे लिए एक चुनौती है. इस फिल्म को बनाने के लिए हमारे साथ कोई बड़ा स्टूडियो या निर्माता नहीं है. हमने यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों के समर्थन और प्यार के भरोसे ही बनाई है, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें दर्शकों का भरपूर रिस्पॉन्स मिलेगा. हुमा कुरैशी के साथ ‌‘बेबी डू डाई डू‌’ फिल्म में चंकी पांडे, सिकंदर खेर, सीमा पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं. अभिनेता साकिब सलीम ने इस फिल्म का निर्माण किया है. भूमिका को शत-प्रतिशत न्याय देने का प्रयास ः हुमा फिल्म ‌‘बेबी डू डाय डू‌’ में मैंने पहली बार एक मूक- बधिर की भूमिका निभाई है. पर्दे पर बिना एक भी संवाद बोले अपनी भूमिका को निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण है. मैंने अपनी ओर से इस भूमिका को शत-प्रतिशत न्याय देने का प्रयास किया है, और मुझे पूरा वेिशास है कि दर्शकों को यह भूमिका जरूर पसंद आएगी.