लायन्स क्लब ऑफ पूना गणेशखिंड द्वारा नए लायनिस्टिक वर्ष का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर क्लब के लगभग 120 सदस्यों ने सारसबाग स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में सामूहिक गणेश आरती एवं दर्शन कर सेवा वर्ष की मंगलमय शुरुआत की. इसके पश्चात क्लब के डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह में विजय भंडारी, द्वारका जालान एवं श्याम खंडेलवाल के हाथों सभी डॉक्टर एवं सीए सदस्यों का सम्मान किया गया. यहां क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विक्रांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (इजऊ) और अन्य सदस्य उपस्थित थे.