नई दिल्ली, 19 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) राम मंदिर चंदे का पाई-पाई का हिसाब देश काे मिलना चाहिए, लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं खड़गे ने माेदी काे चिठ्ठी लिखकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए हैैं. कहा - कराेड़ाें की चाेरी के बाद भी आपकी खामाेशी हमें मंजूर नहीं, लाेगाें की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएं.
अयाेध्या के राम मंदिर में भक्ताें के चढ़ावे और चंदे में हेराफेरी के आराेपाें ने देश की राजनीति काे गरमा दिया है. संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर सवाल उठाए हैं.
लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार काे पीएम माेदी काे एक साझा चिट्ठी भेजी है.
इस पत्र में दाेनाें नेताओं ने चंदे की कथित चाेरी पर पीएम माेदी की चुप्पी पर कड़े सवाल उठाए हैं. दूसरी तरफ यह पूरा विवाद अब सुप्रीम काेर्ट के दरवाजे पर भी पहुंच गया है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने साझा पत्र में पीएम माेदी काे उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई है. दाेनाें नेताओं ने साफ शब्दाें में लिखा कि इतने बड़े मामले पर देश के मुखिया का शांत रहना ठीक नहीं है.
उन्हाेंने पत्र में लिखा, इस तरह के अपराध के सामने आपकी चुप्पी काे स्वीकार नहीं किया जा सकता. यह आपका फर्ज है कि आप इस मामले में जवाबदेही तय करें और नुकसान की भरपाई कराएं. ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर भी गंभीर आराेप हैं और वह आपके करीबी रहे हैं.
दाेनाें विपक्षी नेताओं ने मांग की है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूरे वित्तीय कामकाज की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए.