मुंबई, 19 जुलाई (वि.प्र.) सामाजिक कार्यकर्ता साेनम वांगचुक के अनशन काे अपना पुरजाेर समर्थन देते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार काे केंद्र की माेदी सरकार पर तीखा प्रहार किया. आज़ाद मैदान में आयाेजित विशाल विराेध प्रदर्शन काे संबाेधित करते हुए ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है कि इस मभ्रष्टफ सरकार काे सत्ता से पूरी तरह उखाड़ फेंका जाए्.
उन्हाेंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग काे मामूली बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब तक यह सरकार इस जन-आक्राेश की आग में भस्म नहीं हाे जाती, तब तक यह आंदाेलन रुकना नहीं चाहिए्. काॅकराेच जनता पार्टी के विराेध प्रदर्शन काे समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मुंबई में भारी जनसमूह की उपस्थिति में विराेध प्रदर्शन आयाेजित किया था. इस अवसर पर वांगचुक के संघर्ष का सार्वजनिक रूप से समर्थन करते हुए ठाकरे ने केंद्र में नरेंद्र माेदी सरकार और भाजपा की कड़ी आलाेचना की और कहा, इस सरकार काे अभी सत्ता से हटा देना चाहिए्. ठाकरे ने कहा है कि इस सरकार काे बदलने की लड़ाई शुरू हाेनी चाहिए्. उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, हमें धर्मेंद्र प्रधान नहीं चाहिए्.
हम सरकार बदलना चाहते हैं. मैं नेतृत्व करने नहीं आया हूँ्. मैं आपकाे नेता बनने के लिए कहने आया हूँ्. यह आग तब तक जलती रहनी चाहिए जब तक सरकार न बदल जाए्. सरकार टिकनी नहीं चाहिए, सरकार इस आग में भस्म हाे जानी चाहिए्. यह लड़ाई सिर्फ वांगचुक के लिए नहीं है. जब तक भ्रष्ट लाेग सत्ता से नहीं हटेंगे, सत्ता नहीं टिकेगी. आइए इस शपथ के साथ आंदाेलन शुरू करें.
आरएसएस की आलाेचना करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, आरएसएस के हाेसबले ने कहा था कि भारत काे पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए और माेहन भगवत ने भी इस बात से सहमति जताई थी.