शिवाजीनगर, 20 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे, शिवाजीनगर स्थित वर्धमान प्रतिष्ठान में साध्वी श्री अनुपमाजी म. सा., साध्वी श्री विरति साधनाजी म. सा., साध्वी श्री श्रुत साधनाजी म. सा. एवं साध्वी श्री जिनेेशराजी म. सा. (ठाणा-4) का चातुर्मास मंगल प्रवेश रविवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं समाजबंधुओं ने सहभागिता कर धर्मभक्ति का अनुपम परिचय दिया. इस अवसर पर शोभायात्रा में श्रद्धालु मंगलगान, जयघोष एवं धर्मध्वज के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए. मंगल प्रवेश यात्रा का विशेष आकर्षण बहनों द्वारा 32 आगमों की आकर्षक एवं कलात्मक सज्जा रही. इसके साथ ही दीपशिखा मंडल तथा पाठशाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस पावन अवसर विजयकांत कोठारी, पन्नालाल लुणावत, अशोककुमार पगारिया, अविनाश चोरडिया, बलासाहेबजी धोका, संतोष बोथरा (अहिल्यानगर), सुनील चोपड़ा (नासिक), विलास पगारिया, चंद्रकांत लोढा, रामलाल शिंगवी, अनिल नहार, नीलेश मुथा, सुभाष खिंवसरा, शांतिलाल बोरा, सुनील नहार, सागर सांकला, नंदू लुणावत के साथ चिंचवड़ एवं नासिक रोड श्रीसंघ के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान इच्छाबाई बोरा, शकुंतला चोरड़िया, ललिता ओस्तवाल एवं अर्चना लुणावत ने अपने प्रेरक मनोगत व्यक्त करते हुए चातुर्मास को आत्मशुद्धि, संयम, स्वाध्याय एवं धर्माराधना का श्रेष्ठ अवसर बताया. संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन वर्धमान प्रतिष्ठान, शिवाजीनगर के अध्यक्ष विलास राठोड के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के समर्पित सहयोग से संपन्न हुआ.