रजिस्ट्रेशन कार्यालय बंद: 1 दिन में 200 कराेड़ का नुकसान

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारी पर हमले के विराेध में पूरे राज्य में रजिस्ट्री का काम ठप

    21-Jul-2026
Total Views |
 
maharashtra-document-registration-offices
पुणे, 20 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे के हवेली क्रमांक 20 डाॅ्नयूमेंट्स पंजीकरण कार्यालय में सहायक उपपंजीयक पर हुए हमले के विराेध में साेमवार (20 जुलाई) काे महाराष्ट्र के सभी 523 दस्त पंजीकरण कार्यालय बंद रहे. लगभग 10 हजार डाॅ्नयूमेंट्स का पंजीकरण प्रभावित हाेने से राज्य सरकार काे करीब 200 कराेड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ. अधिकारी और कर्मचारी संगठनाें ने स्पष्ट किया है कि आराेपियाें की गिरफ्तारी तक आंदाेलन वापस नहीं लिया जाएगा.
 
राज्य सरकार की ओर से राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस घटना काे गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि अपराधी काेई भी हाे, उसे खाेजकर कड़ी सजा दी जाएगी. उन्हाेंने आंदाेलन समाप्त करने की भी अपील की.
 
शहर के हवेली क्रमांक 20 स्थित डाॅ्नयूमेंट्स पंजीकरण कार्यालय में सहायक उप-पंजीयक रवींद्र काेली के साथ कुछ वकीलाें और पक्षकाराें ने अपनी सुविधा के अनुसार दस्त पंजीकरण नहीं किए जाने से नाराज हाेकर मारपीट की.
 
हमले में घायल हाेने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस घटना के विराेध में पंजीकरण एवं मुद्रांक शुल्क विभाग की ओर से मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद कर्मचारी संगठनाें ने आराेपियाें की गिरफ्तारी तक काम बंद आंदाेलन की चेतावनी दी.
इसी के तहत शनिवार और रविवार काे पुणे तथा मुंबई के कुछ कार्यालय बंद रखे गए थे. वहीं साेमवार काे राज्य के सभी 523 पंजीकरण कार्यालय पूरी तरह बंद रहे. इसका सीधा असर डाॅ्नयूमेंट्स पंजीकरण और आम नागरिकाें पर पड़ा.
 
महाराष्ट्र में प्रतिदिन औसतन 10 से 12 हजार दस्ताें का पंजीकरण हाेता है. इसके बंद रहने से राज्य सरकार काे लगभग 200 कराेड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ.
 
इस घटना के बाद पंजीकरण महानिरीक्षक रवींद्र बिनवडे ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मुलाकात कर आराेपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.