पिंपरी, 20 जुलाई (आ.प्र.) माेशी कचरा डिपाे के वेस्ट-टू-एनर्जी प्राेजेक्ट में कचरे का भारी ढेर गिरने से 9 निर्दाे ष श्रमिकाें की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हाे गई.
इस भीषण दुर्घटना से पूरा राज्य दहल गया है और मृतकाें के परिवाराें पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा है. ऐसे अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त काे ज्ञापन देने गए स्थानीय जनप्रतिनिधियाें और नगरसेवकाें का असंवेदनशील चेहरा सामने आने के कारण नागरिकाें में भारी आक्राेश व्यक्त किया जा रहा है.
ज्ञापन साैंपते समय नगरसेवकाें का हंसते हुए ‘फाेटाेसेशन’ साेशल मीडिया पर वायरल हाे गया है, जिसे लेकर उनकी चाैतरफा आलाेचना हाे रही है. 9 लाेगाें की जान लेने वाली इस दुर्घटना के मामले में दाेषियाें के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने और कचरा डिपाे काे तुरंत स्थानांतरित करने की मांग काे लेकर साेमवार (20 जुलाई) काे आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी के कार्यालय में ज्ञापन दिया गया.लेकिन इस अत्यंत गंभीर ज्ञापन काे प्रशासन काे साैंपते समय वहां माैजूद बीजेपी के नगरसेवक और पदाधिकारी बकायदा हंसते हुए कैमरे में कैद हाे गए हैं. एक तरफ माेशी के कचरा बीनने वालाें और गरीबाें के घराें के चूल्हे बुझ गए हैं, पूरे के पूरे परिवार तबाह हाे गए हैं.