शिक्षामंत्री धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा व राम मंदिर चाेरी मामला सदन में गूंजा

    21-Jul-2026
Total Views |
 
rahul_gandhi
 
नई दिल्ली, 20 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) संसद का मानसून सत्र साेमवार काे शुरू हुआ.
 
पहले ही दिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे का मामला सदन में गूंजा. विपक्ष ने छात्राें पर लाठीचार्ज काे शर्मनाक तथा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताया. राम मंदिर में चाेरी छात्राें के भविष्य के साथ खिलवाड़ काे लेकर जमकर हंगामा हुआ. दाेनाें सदनाें में विपक्ष ने सरकार काे घेरा. पहले ही दिन 8 बार सदन स्थगित हाेने के बाद लाेकसभा-राज्यसभा की कारवाई आज मंगलवार काे 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. संसद का मानसून सत्र साेमवार काे बेहद हंगामेदार अंदाज में शुरू हुआ.
 
सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्राें के विराेध प्रदर्शन और अयाेध्या राम मंदिर में दान चाेरी जैसे संवेदनशील मुद्दाें काे लेकर दाेनाें सदनाें में जमकर नारेबाजी की. विपक्ष के भारी हंगामे और गतिराेध के चलते लाेकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही काे बार-बार स्थगित करना पड़ा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, नीट पेपर घाेटाला छात्राें का मामला है और इससे लाखाें बच्चाें का भविष्य जुड़ा है. उन्हाेंने कहा कि, जंतर-मंतर पर हजाराें छात्र आए हैं लेकिन वहां लाठी चार्ज हाे गया है. उन्हाेंने कहा ‘सरकार मारने की काेशिश कर रही है. सरकार कुचलने की काेशि कर रही है’ उनके इतना कहते ही सभापति ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी विपक्षी सद्स्याें ने इस मुद्दाें पर जाेर जाेर से बाेलना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक सभापति ने कार्यवाही स्थगित करने की घाेषणा कर दी.
 
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्राें पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा बेहद आक्रामक तरीके से उठाया. विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग काे लेकर वेल में आकर नारेबाजी की. लाेकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति ने सदस्याें से शांति बनाए रखने और चर्चा में भाग लेने की अपील की.कई बार दाेनाें सदनाें काे स्थगित भी किया गया. लेकिन हंगामा थमता न देख दाेनाें सदनाें काे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया.