पुणे, 20 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) गैंगस्टर नीलेश घायवल गिराेह के बदमाश और दाे मकाेका मामलाें में फरार चल रहे आराेपी काे अपराध शाखा की यूनिट-3 की टीम ने गिरफ्तार किया है. 10 महीने तक फरार रहने के बाद जैसे ही वह अपने घर लाैटा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम पंकज सुरेश वांभिरे (उम्र-24 वर्ष, निवासी-गुजरात काॅलाेनी, काेथरुड) है.
नीलेश घायवल के कहने पर उसके गिराेह के बदमाशाें ने सितंबर 2025 में गाेलीबारी की थी तथा एक व्यक्ति पर काेयते से हमला कर इलाके में दहशत फैलाई थी.
इन दाेनाें मामलाें में पुलिस ने 11 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
बाद में इन मामलाें में मकाेका के तहत कार्रवाई की गई थी. जांच में पंकज वांभिरे की संलिप्तता सामने आई थी. तभी से वह फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.
क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 में कार्यरत पुलिस कर्मचारी अतुल साठे और संदीप शेलके काे सूचना मिली कि पंकज वांभिरे अपने घर आया हुआ है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गुजरात काॅलाेनी स्थित उसके घर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया. आगे की कार्रवाई के लिए उसे सहायक पुलिस आयुक्त के हवाले कर दिया गया है.
यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त तेजस्वी सातपुते, पुलिस उपायुक्त गाैहर हसन तथा सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश संखे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रशांत अन्नछत्रे के निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारी अतुल साठे, संदीप शेलके, तारु, तुपसाैंदर, बाेडरे, गायकवाड़, चंदनशिवे, महिला पुलिस कर्मचारी वाघमारे तथा जगदाले ने की.