साेनम वांगचुक के समर्थन में छात्राें का ‘जवाब दाे आंदाेलन’

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गूंजे सरकार विराेधी नारे : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    21-Jul-2026
Total Views |
 
NEETProtest
पुणे, 20 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) नीट पेपर लीक मामले के विराेध में और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे साेनम वांगचुक के समर्थन में साेमवार (20 जुलाई) काे पुणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विभिन्न छात्र एवं सामाजिक संगठनाें की ओर से ‘जवाब दाे’आंदाेलन किया गया. ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘माेदी हटाओ’, ‘भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का विराेध हाे’ जैसे नाराें से पूरा परिसर गूंज उठा.
 
आंदाेलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. विभिन्न महाविद्यालयाें के छात्राें ने स्वप्रेरणा से आंदाेलन में भाग लिया. आंदाेलन के कारण कुछ समय के लिए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहाैल बन गया. किसी भी अप्रिय घटना काे राेकने के लिए पुलिस की ओर से कड़ा बंदाेबस्त किया गया था.आंदाेलन के दाैरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर यातायात राेकने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति काे नियंत्रित कर लिया. इस दाैरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.
 
आंदाेलनकारियाें ने आराेप लगाया कि नीट पेपर लीक मामले के कारण देशभर के विद्यार्थियाें का भारी शैक्षणिक नुकसान हुआ है. उन्हाेंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद कई छात्राें ने आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाया.
 
इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्में द्र प्रधान काे इस्तीफा देना चाहिए, ऐसी मांग आंदाेलनकारियाें ने की.
 
दिल्ली के जंतर-मंतर पर साेनम वांगचुक द्वारा शुरू किए गए आमरण अनशन के समर्थन में यह आंदाेलन आयाेजित किया गया था. इसमें अखिल भारतीय समाजवादी शिक्षा अधिकार सभा, जनआंदाेलन का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम), भारत जाेड़ाे अभियान, मानववादी जनशक्ति, राष्ट्र सेवा दल, लाेकतांत्रिक उत्सव समिति, लाेकतांत्रिक युवा संगठन, लाेकस्वातंत्र्य संगठन, श्रमिक महिला माेर्चा, समाजवादी पार्टी तथा अन्य विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनाें ने भाग लिय