राम मंदिर में चाेरी का पैसा ऊपर तक पहुंचाना पड़ता था !

39 घंटे की रिमांड में पूछताछ के दाैरान टिन्नू यादव का सनसनीखेज खुलासा

    21-Jul-2026
Total Views |
 
ram-mandir
 
अयाेध्या, 20 जुलाई (वि.प्र.) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान के पैसाें की चाेरी के मामले में मुख्य आराेपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से हुई पुलिस पूछताछ में कई चाैंकाने वाले और बड़े खुलासे हुए हैं. 39 घंटे की रिमांड में पूछताछ के दाैरान टिन्नू यादव का सनसनीखेज खुलासा करते हुए ने बताया कि, राम मंदिर दान में चाेरी का पैसा ऊपर तक पहुंचाना पड़ता था.
 
टिन्नू यादव कहा चाेरी की रकम मैं सबसे ज्यादा लेता था, पैसा ऊपर भी पहुंचाना पड़ता था. टिन्नू ने चाेरी में पूर्व महासचिव चंपत राय और गाेपालराव के भी शामिल हाेने की बात कही. ाम मंदिर चढ़ावा चाेरी मामले के प्रमुख आराेपियाें में शामिल रहे राम शंकर यादव टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव की 39 घंटे की रिमांड पूरी हाेने के बाद जेल भेज दिया है.
 
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार, पुलिस रिमांड के दाैरान सख्ती से की गई पूछताछ में कराेड़ाें की हेराफेरी, बेनामी संपत्तियाें और वीआईपी सांठगांठ का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने आराेपी की निशानदेही पर देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, साेने के जेवरात और गाड़ियां बरामद की हैं. अयाेध्या पुलिस और क्षेत्राधिकारी अयाेध्या आशुताेष तिवारी की टीम ने टिन्नू यादव और उसके भतीजे से सघन पूछताछ के दाैरान कई अहम जानकारी हासिल की है. सबसे बड़ी बात ये कि, टिन्नू यादव ने इस मामले में चंपत राय काे क्लीन चिट दी है. पुलिस की पूछताछ में बताया कि, बैंक के साथ मिलकर गणना की प्रक्रिया काे सही तरह से पूरा करवाना अनिल मिश्रा की जिम्मेदारी थी. उसने साथ ही ये भी बताया कि चढ़ावा चाेरी की जानकारी चंपत राय काे नहीं थी.
 
पुलिस से पूछताछ में टिन्नू यादव ने बताया कि गणना प्रक्रिया में उसकी अहम भूमिका रहती थी. उसकी माैजूदगी की वजह से सुरक्षाकर्मी या ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी गणनाकर्मियाें से सवालजवाब नहीं करते थे. उसने यह भी स्वीकार किया कि, मंदिर प्रबंधन से जुड़े हर कार्य में वह शामिल था. मंदिर के संवेदनशील स्थानाें पर उसकी बिना राेक- टाेक आवाजाही थी. उसने वीआईपी पास बनवाने के खेल की बात भी कबूली है.
 
बताया कि वह वीआईपी पास बनाकर लाेगाें काे दर्शन करवाता था.