एलायंस क्लब पुणे द्वारा 75 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित

    21-Jul-2026
Total Views |
vdab
पुणे मनपा के ह.भ.प. स्वर्गीय रामचंद्र पाटलू चौधरी विद्यालय क्रमांक 101, वारजे में एलायंस क्लब पुणे द्वारा 75 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष माखन अग्रवाल, विद्यालय की मुख्याध्यापिका अनुराधा अग्रवाल, क्लब सदस्य किशन अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबासाहेब दुपारगुड़े, अभिभावक तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया.