राजस्थानी सेवा संघ द्वारा ‌‘तीज उत्सव 2026‌’ का आयोजन

कांदिवली (पूर्व) के निर्मला हॉल में 25 जुलाई को होगा कार्यक्रम

    21-Jul-2026
Total Views |
vbsdvf  
मुंबई, 20 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सावन के पावन अवसर पर राजस्थानी सेवा संघ (कांदिवली पूर्व) के महिला विभाग की ओर से 25 जुलाई को स्थानीय निर्मला हॉल में भव्य तीज उत्सव एवं राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदर्शनी में उत्कृष्ट गुणवत्ता और विविधता का संगम देखने को मिलेगा. एक ही छत के नीचे साड़ियां, फैशन एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर, महिलाओं और बच्चों के लिए उपयोगी वस्तुओं सहित अनेक आकर्षक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे. सावन की फुहारों और तीज के उल्लास के बीच आगंतुकों के लिए गरमा-गरम चाय, चटपटी चाट और जलेबी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी. महिलाओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ेगा. रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में आकर्षक राखियों, उपहारों और विशेष गिफ्ट आइटम की भी बिक्री होगी, जिससे बहनों को अपने भाइयों तथा परिवारजनों के लिए पसंदीदा उपहार चुनने का अवसर मिलेगा. प्रदर्शनी एवं बिक्री का समय सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे. आयोजन में भागीदारी अथवा अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति अरुणा उत्तम अग्रवाल से मोबाइल नंबर 9322767759 पर संपर्क कर सकते हैं. राजस्थानी सेवा संघ ने सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं परिवारों से इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर तीज और रक्षाबंधन के उत्सव का आनंद लेने का आग्रह किया है.