नई दिल्ली, 21 जुलाई (वि.प्र.) अत्याचार में माेदी सरकार ने अंग्रेजाें काे भी पीछे छाेड़ा. घायल छात्राें से मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बाेला.उन्हाेंने कहा - निहत्थाें पर लाठी बरपाना कायराें का काम है. दिल्ली में छात्राें के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई अब सिर्फ एक विराेध-प्रदर्शन का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई काे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बाेला है.
उन्हाेंने आरएमएल हाॅस्पिटल पहुंचकर नीट मुद्दे पर हुए सीजेपी प्रदर्शन में घायल छात्राें से मुलाकात की. उनके साथ में साैरभ भारद्वाज, आतिशी और अन्य नेता भी शामिल रहे. केजरीवाल ने मंगलवार काे आराेप लगाया कि साेमवार काे दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्राें और युवाओं पर पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयाेग किया.उन्हाेंने कहा कि जिस तरह से निहत्थे युवाओं पर कार्रवाई हुई, वह बेहद चिंताजनक है. केजरीवाल ने दावा किया कि माेदी सरकार ने इस मामले में अंग्रेजाें काे भी पीछे छाेड़ दिया.
शरद पवार ने किया आंदाेलन का समर्थन एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने धरना स्थल पहुंचकर आंदाेलनकारी छात्राें से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन काे अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. उन्हाेंने दीपके व छात्र प्रतिनिधियाें से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया.