भारतीय सेना और सीआईएसएफ द्वारा जाॅइंट ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न

    22-Jul-2026
Total Views |
 
aundh-military-station-successfully-completes
औंध , 21 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारतीय लश्कर के इंटर-एजेंसी सिनर्जी काे मजबूत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य काे मद्देनजर रखते हुए, सदर्न कमांड ने औंध मिलिट्री स्टेशन में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्याेरिटी फाेर्स (सीआईएसएफ) के साथ दाे हफ्ते का जाॅइंट ट्रेनिंग कैप्सूल सफलतापूर्वक पूरा किया.
 
मिलिट्री-सिविल फ्यूजन के फ्रेमवर्क के तहत हुई इस ट्रेनिंग का मकसद इंटरऑपरेबिलिटी काे बढ़ाना, बेस्ट प्रैक्टिस का आदान-प्रदान करना और शहरी माहाैल और इंटरनल सिक्याेरिटी कंटिंजेंसी में काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन के लिए तैयारी काे मजबूत करना था. 10 महिला लड़ाकाें समेत कुल 102 सीआईएसएफ कर्मियाें ने इंडियन आर्मी के सैनिकाें के साथ इंटेंसिव सिनेरियाे-बेस्ड एक्सरसाइज की एक सीरीज़ में ट्रेनिंग ली.
 
कैप्सूल में शहरी काउंटर-टेररिज्म ड्रिल्स पर फाेकस किया गया, जिसमें रियलिस्टिक ऑपरेशनल सिनेरियाे में टैक्टिकल प्राेसीजर, रिस्पाॅन्स प्राेटाेकाॅल और जाॅइंट ऑपरेशनल काॅन्सेप्ट काे वैलिडेट किया गया.