वांगचुक व नीट परीक्षा मुद्दे काे लेकर छत्तीसगढ़ में तीसरे दिन भी प्रदर्शन

    22-Jul-2026
Total Views |
 
StudentProtest
रायपुर, 21 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलाें में लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता साेनम वांगचुक के समर्थन, नीट पेपर लीक प्रकरण और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग काे लेकर बीते दाे दिनाें से छात्र संगठनाें, सामाजिक संगठनाें और राजनीतिक दलाें से जुड़े लाेगाें ने प्रदर्शन किए.
 
रायपुर, धमतरी, बीजापुर और राजनांदगांव में अलग-अलग कार्यक्रम आयाेजित कर केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर कठाेर कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छात्राें के आंदाेलन और पुलिस कार्रवाई काे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
 
रायपुर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर चाैक पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनाें और विभिन्न सामाजिक संगठनाें से जुड़े युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दाैरान कांग्रेस के छात्र संगठन के पांच कार्यकर्ता-हेमंत पाल, अनुज शुक्ला, इंडिया घृतलहरे, ड्रिंकल और साेनम साेमवार काे -अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियाें ने खून से धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे लिखकर विराेध दर्ज कराया.
 
प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदाेलन में शामिल नहीं हाे सके, इसलिए रायपुर में रहकर साेनम वांगचुक और शिक्षा सुधार की मांगाें के समर्थन में आंदाेलन कर रहे हैं.