- जयराम रमेश, पवन खेड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को बसों में ठूंसकर घटनास्थल से ले गई पुलिस
- पीएम आवास परिसर छावनी में बदला, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग पर अड़े
- प्रियंका ने कहा- धर्मेंद्र को इस्तीफा देना ही होगा, सरकार सदन में चर्चा तक के लिए तैयार नहीं: सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे, आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली, 21 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) पीएम आवास पर धरना दे रहे लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी काे पुलिस जबरन उठाकर ले गई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्में द्र प्रधान के इस्तीफे और संसद में नीट पेपर मामले पर चर्चा किए जाने की मांग काे लेकर कांग्रेस ने पीएम आवास के बाहर धरना शुरू किया था. धरनास्थल से प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार, केरल के सीएम के. सतीसन काे पुलिस ने हिरासत में लिया. जयराम रमेश, पवन खेड़ा सहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं काे बसाें में ठूंसकर घटनास्थल से पुलिस ले गई. पूरा पीएम परिसर छावनी में तब्दील हाे गया है. राहुल गांधी सदन में चर्चा और शिक्षा मंत्री प्रधान काे हटाने की मांग पर अड़े. प्रियंका गांधी ने कहा कि, धर्मेंद्र प्रधान काे इस्तीफा देना ही हाेगा. सरकार नीट परीक्षा काे लेकर सदन में चर्चा तक के लिए तैयार नहीं है. सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे.
पुलिस ने रात करीब 9.50 बजे राहुल गांधी, प्रियंका सहित सभी हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं काे छाेड़ दिया है.
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार, पीएम आवास के पास मंगलवार दाेपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियाें काे पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता काे हिरासत में ले लिया है. सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने 3 घंटे के धरने के दाैरान राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं मांगे.
इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे ताे कांग्रेसियाें ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया. कांग्रेसियाें और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की हाेती रही. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें जबर्दस्ती उठाकर ले गए और बस में बैठाया. पुलिस और पैरा मिलेट्री के जवान राहुल गांधी काे हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले गए. जिस वक्त राहुल गांधी काे उठाया जा रहा था, उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी थे. प्रियंका गांधी काे हिरासत में लेकर पुलिस ने वैन में बैठाया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव बस में सबसे आगे बैठे.