दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले 5 पर केस दर्ज

    22-Jul-2026
Total Views |

Delhi 
नई दिल्ली, 21 जुलाई (वि.प्र.) दिल्ली में सीजेपी के चलाे संसद मार्च के दाैरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच कई स्तराें पर तेज कर दी है. पुलिस अब केवल हिंसा में शामिल लाेगाें की पहचान ही नहीं कर रही, बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी साजिश, हिंसा की पूर्व याेजना और पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे साेशल मीडिया हैंडल की भूमिका की भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हिरासत में लिए गए सभी लाेग छात्र नहीं हैं. कई ऐसे लाेग भी हिरासत में लिए गए हैं जिनकी छात्र के रूप में पहचान नहीं हुई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लाेगाें की भूमिका क्या थी और क्या हिंसा पहले से सुनियाेजित थी.
 
पुलिस सूत्राें के मुताबिक जांच का बड़ा हिस्सा साेशल मीडिया गतिविधियाें पर केंद्रित है. कई संदिग्ध साेशल मीडिया हैंडल से प्रदर्शन और हिंसा काे लेकर लगातार भ्रामक जानकारियां और अफवाहें फैलाई जा रही थीं. जांच एजेंसियां ऐसे कई अकाउंट की पड़ताल कर रही हैं. सूत्राें के अनुसार इनमें पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे कुछ साेशल मीडिया हैंडल भी शामिल हैं, जिन्हाेंने हिंसा से जुड़े कई पाेस्ट और ट्वीट किए.
 
जांच के दाैरान पुलिस की नजर उन पाेस्ट पर भी है जिनमें दावा किया गया कि हिंसा में सात प्रदर्शनकारियाें की माैत हाे गई, 391 लाेग घायल हुए और 250 लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया.
 
पुलिस इन दावाें की सच्चाई, इनके स्राेत और इन्हें फैलाने वालाें की भूमिका की जांच कर रही है. लाेगाें से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भराेसा न करें और उसे आगे साझा न करें.