पुणे फेस्टिवल की नई कार्यकारिणी घोषित

    22-Jul-2026
Total Views |

bfsbf 
पुणे, 21 जुलाई (आ.प्र.)

पुणे फेस्टिवल के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी के निधन के बाद ट्रस्टी मंडल की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनके योगदान को स्मरण करते हुए की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से पुणे फेस्टिवल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में कृष्णकुमार गोयल को पुणे फेस्टिवल का अध्यक्ष, मीरा कलमाडी को चेयरपर्सन तथा डॉ. सतीश देसाई को सेक्रटरी नियुक्त किया गया. प्रसिद्ध अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी पुणे फेस्टिवल की पैट्रन रहेंगी. इसके अलावा सुभाष सनस को उपाध्यक्ष, एड. अभय छाजेड़ को मुख्य संयोजक तथा डॉ. सतीश देसाई को सेक्रटरी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य संयोजक भी पुनर्नियुक्त किया गया. स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी ने पिछले 37 वर्षों से सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान पुणे फेस्टिवल का भव्य आयोजन कर पुणे को वैेिशक पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई. सभी सदस्यों ने वेिशास व्यक्त किया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से फेस्टिवल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा. इस वर्ष 38वां पुणे फेस्टिवल 14 से 25 सितंबर 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा.