नई दिल्ली, 21 जुलाई (वि.प्र.) छात्राें के साथ अन्याय, राममंदिर चाेरी मामले काे लेकर विपक्ष द्वारा नारेबाजी और विपक्ष के भारी हंगामे के कारण संसद के दाेनाें सदनाें लाेकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दूसरे दिन भी पूरी तरह बाधित रही. नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्राें पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे काे लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है.
मंगलवार काे लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस गतिराेध के बीच लाेकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात की. राहुल गांधी ने स्पीकर से स्पष्ट रूप से कहा कि विपक्ष छात्राें और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस अति-महत्वपूर्ण विषय पर सदन में तुरंत और विस्तृत चर्चा चाहता है.
संसद भवन के बाहर पत्रकाराें से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली और युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई देश के कराेड़ाें छात्राें के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर बहस से भाग रही है, जबकि विपक्ष इस पर जनता की आवाज उठाना चाहता है. सदन की कार्यवाही शुरू हाेते ही विपक्षी सांसदाें ने नारेबाजी और वेल में आकर विराेध प्रदर्शन शुरू कर दिया. विपक्ष की लगातार चर्चा की मांग और भारी हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारियाें काे सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और अंततः दाेनाें सदनाें काे दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया.