नियमित बिजली आपूर्ति कर लाेगाें काे दें राहत

बैठक में महापाैर रवि लांडगे ने महावितरण काे दिए सख्त निर्देश

    22-Jul-2026
Total Views |
 
Pimpri Chinchwad MSEDCL Meeting
 
पिंपरी, 21 जुलाई (आ.प्र.) पिंपरी-चिंचवड़ शहर के निवासियाें काे निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बिजली आपूर्ति प्रदान करने, मनपा की जलापूर्ति एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्राेजेक्ट्स (एसटीपी) काे समय पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा महावितरण के पास लंबित विभिन्न विकास प्रस्तावाें का त्वरित निपटारा करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयाेजित की गईं.
 
यह बैठक महापाैर रवि लांडगे और मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी की प्रमुख उपस्थिति में महावितरण के वरिष्ठ अधिकारियाें की उपस्थिति में संपन्न हुईं.
 
बैठक के दाैरान रावेत परिसर में बार-बार गुल हाेने वाली बिजली, मनपा के जल शाेधन संयंत्राें (डब्ल्यूटीपी), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी), जैकवेल और पंप हाउसाें के लिए आवश्यक नए बिजली कनेक्शनाें, ट्रांसफार्मर स्थापना, डीपी, फीडर पिलर, आरएमयू व नए मीटर लगाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई. इसके अलावा, बजट अनुमान की मंजूरी में हाेने वाले विलंब, डबल रन केबलिंग, पीडी मीटराें, बिजली बिलिंग से जुड़ी शिकायताें और सड़क खुदाई के बाद के समन्वय जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दाें पर गहन चर्चा हुई.
प्रशासनिक अधिकारियाें काे निर्देशित करते हुए स्पष्ट किया गया कि मनपा के विकास कार्याें में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए महावितरण आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां और बजट अनुमान निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रदान करे. नए बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मराें की स्थापना के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं्. विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि शहर की जलापूर्ति प्रणाली और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की बिजली आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में बाधित न हाे.