पेपर लीक करने वालाें काे सख्त से सख्त सजा मिलेगी

एनडीए सांसदाें के ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम में पीएम माेदी ने कड़ा रुखअपनाते हुए कहा

    22-Jul-2026
Total Views |
 
Narendra Modi
 
नई दिल्ली, 21 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) एनडीए सांसदाें के मंगल मिलन कार्यक्रम में पीएम माेदी ने पेपर लीक मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा - पेपर लीक करनेवालाें काे ऐसी सजा दाे कि वे दुबारा इस बारे में साेचें तक नहीं. परीक्षा मे हुई धांधली के आराेपी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे. हमारी सरकार छात्राें के भविष्य काे लेकर पूरी तरह से प्रतिबध्द है.
 
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन एनडीए सांसदाें की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने देश में जारी पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली की सड़काें पर छात्राें के विराेध और पुलिस की झड़प के तुरंत बाद हुई इस बैठक में पीएम माेदी ने सख्त लहजे में साफ कर दिया कि नीट परीक्षा में धांधली करने वालाें काे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
 
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मीडिया काे बताया कि पीएम माेदी ने सभी सांसदाें काे युवाओं तक पहुंचने और उनके मन से हर डर दूर करने का निर्देश दिया है. पीएम माेदी ने कहा कि सरकार छात्राें के भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
 
किरन रिजिजू के मुताबिक पीएम माेदी ने बैठक में साफ कहा कि पेपर लीक में शामिल लाेगाें काे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए देश के टाॅप वकीलाें की मदद ली जाएगी. पीएम माेदी ने जाेर देकर कहा कि दाेषियाें पर ऐसी नजीर पेश करने वाली कार्रवाई हाेनी चाहिए. ताकि आगे काेई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके.
 
किरन रिजीजू ने पीएम माेदी के बयान की जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि नीट पेपर लीक की खबर आते ही सरकार तुरंत एक्शन में आई. 13 आराेपियाें काे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
छात्राें के साल काे खराब हाेने से बचाने के लिए तुरंत रिएग्जाम कराया गया.