रिटेल बाजार में चीनी के दाम 50 रुपये के पार

कीमताें में लगातार हाे रही बढ़ाेतरी ; एक महीने में 6 रुपये दाम बढ़े; दिवाली तक दाम बढ़ते रहने का अनुमान

    22-Jul-2026
Total Views |
 
Suga
गुलटेकड़ी, 21 जुलाई (आ.प्र.) पिछले महीनेभर से लगातार बढ़ती चीनी की कीमताें ने ग्राहकाें के बजट में कड़वाहट पैदा कर दी है. एक महीने में लगभग 6 रुपये की बढ़ाेतरी के साथ रिटेल बाजार में चीनी की कीमत 50 रुपये प्रति किलाे के पार पहुंचती दिख रही है. पिछले सप्ताह की तुलना में प्रति क्विंटल कीमताें में 150 से 200 रुपये, जबकि एक महीने की तुलना में पूरे 600 रुपये की बढ़ाेतरी हुई है. व्यापारियाें ने अनुमान जताया है कि बढ़ी हुई ये कीमतें दीवाली तक इसी तरह बनी रहेंगी.
 
एक तरफ अचानक चीनी की मांग में भारी बढ़ाेतरी हुई है, ताे दूसरी तरफ निर्यात की मात्रा भी बढ़ गई है. इसी के परिणामस्वरूप हाेलसेल और रिटेल बाजार में चीनी की कीमताें में भारी उछाल आया है. हाेलसेल बाजार में कीमताें में हुई बढ़ाेतरी के परिणामस्वरूप रिटेल बाजार में प्रति किलाे चीनी का दाम 50 रुपये तक पहुंच गया है. पिछले सप्ताह प्रति किलाे का दाम 45 से 46 रुपये था. आने वाले समय में श्रावण महीने के कई त्याेहार हैं.
 
गणेशाेत्सव, नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्याेहार एवं उत्सव हाेने के कारण व्यापारियाें का अनुमान है कि चीनी की मांग बनी रहेगी. इसके अलावा, चीनी का उत्पादन तुरंत नहीं बढ़ने के कारण ये दरें अगले कुछ महीनाें तक इसी तरह बनी रह सकती हैं.
मार्केट यार्ड के हाेलसेल बाजार में पुणे विभाग में राेजाना 25 से 30 ट्रक चीनी की आवक हाे रही है. पिछले सीजन में चीनी के उत्पादन में गिरावट आई थी. इसलिए वर्तमान स्थिति में मिलाें के पास बची हुई चीनी की मात्रा भी बहुत कम है. साथ ही विदेशाें से चीनी की मांग बढ़ने के कारण निर्यात भी बढ़ा है.
 
व्यापारियाें, दुकानदाराें और ग्राहकाें के साथ-साथ मिठाई निर्माताओं, आइसक्रीम तथा कैंडी उद्याेग से भी चीनी की मांग बढ़ गई है. शहर और जिले के व्यापारी तथा दुकानदार गुलटेकड़ी मार्केट यार्ड से खरीदारी करते हैं. इसलिए, कुल मिलाकर स्थिति काे देखते हुए व्यापारियाें ने अनुमान लगाया है कि चीनी की बढ़ी हुई कीमतें बनी रहेंगी. पिछले वर्ष चीनी का उत्पादन कम था.